बंद करना

    एक भारत श्रेष्ठ भारत

    एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की जोड़ी बनाने की अवधारणा के माध्यम से विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के लोगों के बीच परस्पर संपर्क बढ़ाना और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। राज्य भाषा सीखने, संस्कृति, परंपराओं और संगीत, पर्यटन और भोजन, खेलकूद और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान आदि के क्षेत्रों में एक सतत और संरचित सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियाँ संचालित करते हैं।